विजय रुपाणी और अब अजित पवार ,,,,धीरे धीरे सबका नंबर आएगा,


भारत में किन-किन नेताओं की हवा में हो चुकी है मौत?

नई दिल्ली /28 जनवरी/न्यूज हैंड ब्यूरो

वाईएस राजशेखर रेड्डी, माधवराव सिंधिया, संजय गांधी, विजय रुपाणी, अजित पवार के अलावा तत्कालीन लोकसभा स्पीकर और टीडीपी नेता जीएमसी बालयोगी, अरुणाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डोरजी खांडू,जनरल बिपिन सिंह रावत, हरियाणा के तत्कालीन बिजली मंत्री ओपी जिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री गुरनाम सिंह और गुजरात के दूसरे मुख्यमंत्री बलवंत राय मेहता प्लेन क्रैश में जान गंवा चुके हैं।




महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा विमान 28 जनवरी 2026 बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब वह पुणे के पास बारामती हवाईअड्डे पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था. अजित पवार के साथ जिन अन्य लोगों की मौत हुई उनके नाम हैं- सुमित कपूर, शांभवी पाठक, विदिप जाधव और पिंकी माली.




बलवंतराय मेहता- 1963 से 1965 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे. 1965 के युद्ध के दौरान मेहता कच्छ के रण में निरीक्षण के लिए उड़ान भर रहे थे. इसी दौरान पाकिस्तान ने उनके विमान को मार गिराया. इस दुर्घटना में मेहता, मेहता की पत्नी, उनके तीन कर्मचारी, एक पत्रकार और दो चालक दल के सदस्यों की मृत्यु हो गई थी . मेहता पहले बड़े राजनेता थे, जिनकी मृत्यु विमान हादसे में हुई.




संजय गांधी - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की 23 जून, 1980 को दिल्ली में एक प्लेन क्रैश में जान चली गई थी।संजय के साथ-साथ इस हादसे में उनके सहयात्री सुभाष सक्सेना की भी मौत हो गई थी , उस समय 33 वर्षीय संजय गांधी को इंदिरा गांधी का उत्तराधिकारी कहा जा रहा था। यह हादसा तब हुआ जब संजय गांधी दो सीटों वाला विमान उड़ा रहे थे, इस दौरान सफदरजंग एयरपोर्ट के पास विमान क्रैश हो गया था।




जनरल बिपिन सिंह रावत-, 16 मार्च 1958 - 8 दिसंबर 2021 भारत के पहले रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) थे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया। इससे पूर्व वो भारतीय थल सेनाध्यक्ष के पद पर 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक पर रह चुके थे.8 दिसंबर 2021 को, एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में, 63 वर्ष की आयु में जनरल रावत का निधन हो गया।




विजय रूपाणी- 12 जून, 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हुआ था। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (68) सहित विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी। ये विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए टेक ऑफ किया था जो कुछ मिनटों बाद क्रैश हो गया था। रूपाणी ने वर्ष 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया था।




वाईएस राजशेखर रेड्डी- आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का 2 सितंबर, 2009 को नल्लामाला पहाड़ियों में एक हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया था।




माधवराव सिंधिया- कांग्रेस के एक सीनियर नेता और ग्वालियर शाही परिवार के सदस्य थे। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव में 30 सितंबर, 2001 को एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें माधवराव सिंधिया की मौत हो गई थी। दुर्घटना में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी।




जी.एम.सी. बालयोगी- गंती मोहना चंद्र बालयोगी का निधन लोकसभा अध्यक्ष पद पर रहते हुए एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुआ . साल 2002 में आंध्र में एक कार्यक्रम में जाने के दौरान उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में बालयोगी के सुरक्षा अधिकारी डी. सत्य राजू और पायलट कैप्टन जी.वी. मेनन की मौके पर ही मृत्यु हो गई.




दोरजी खांडू- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू का भी निधन साल 2011 में प्लेन हादसे में ही हुआ था. खांडू उस वक्त 56 साल के थे. खांडू तवांग से राजधानी ईटानगर की तरफ जा रहे थे.






उद्योगपति ओपी जिंदल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के बेटे सुरेंद्र सिंह की भी एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी .ओ पी जिंदल हरियाणा में कांग्रेस सरकार में ऊर्जा मंत्री और सुरेंद्र सिंह कृषि मंत्री थे.

Related Articles
Next Story
Share it